Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या इस बार टूटेगा विराट कोहली का ये आईपीएल रिकॉर्ड?

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के कप्तान विराट कोहली अभी तक आईपीएल के 177 मैचों की 169 पारियों में 5412 रन बना चुके हैं।

IPL-13: क्या इस बार टूटेगा क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड

उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन है। भले ही कोहली अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगा सके हो, लेकिन आईपीएल में उनके नाम पांच शतक दर्ज है। आईपीएल में सर्वाधिक रनों के मामले में दूसरे स्थान पर बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 193 मैचों की 189 पारियों में 5368 बनाए हैं।

अब उनके पास विराट कोहली का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। इस मामले में तीसरे स्थान पर मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (4898), चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (4706) और पांचवें स्थान पर भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (4579) हैं।