खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण इस माह से शुरू होने जा रहा है। भारत के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी अपनी प्रतिभा पेश करेंगे। वहीं कई खूबसूरत चेहरें इसमें एंकरिंग की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
आज हम आईपीएल की एक महिला एंकर की बात करने जा रहे हैं जो अपनी खूबसूरती के कारण बहुत ही लोकप्रिय है। ये एंकर भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर हैं, जो अपनी खूबसूरती के कारण अपने पति से भी ज्यादा चर्चित रहती है।
भारत की सबसे खूबसूरत और सेक्सी स्पोट्र्स एंकर मयंती लैंगर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के साथ ही आईपीएल में भी एंकरिंग कर चुकी है। स्टुअर्ट बिन्नी ने 2012 में मयंती से विवाह किया था। मयंती हमेशा अपनी फोटोज के माध्यम से सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से स्नातक मयंती की फुटबॉल में भी रूचि है।