Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान से तालुक रखने वाला ये क्रिकेटर आया कारोना वायरस की चपेट में, खेल चुका है विश्व कप

इंटरनेट डेस्क। दुनिया के लिए महामारी बन चुके कोरोना वायरस की चपेट में अब एक पूर्व क्रिकेटर भी आ चुका है। पाकिस्तानी मूल के ऑफ स्पिनर माजिद हक को कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।

कोरोना वायरस को लेकर केविन पीटरसन ने हिन्दी में बोल दी ये बड़ी बात, विराट ने किया ऐसा

यह क्रिकेटर स्कॉटलैंड की ओर से 2015 विश्व कप खेल चुका है। माजिक हक ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि कहा कि ग्लासगो के रॉयल एलेक्झेंड्रा हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।

पाकिस्तानी मूल का ये 37 वर्षीय ऑफ स्पिनर माजिद हक स्कॉटलैंड की ओर से 2006 से 2015 के बीच 54 वनडे और 24 टी-20 मैच खेल चुका है।

गांगुली, धोनी और विराट के बीच है ये खास कनेक्शन

माजिद हक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उनका कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेरा इलाज चल रहा है। अब मैं स्वस्थ हो रहा हूं। जल्द ही मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। माजिद हक ने 54 वनडे में 60 और 21 टी-20 मैचों में 28 विकेट झटके हैं।