Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़ा झटका: अब बीसीसीआई ने इस टीम से भी धोनी को कर दिया बाहर

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भले ही एक बार फिर से टीम इंडिया की ओर से खेलने का सपना देख रहे हों, लेकिन अब बीसीसीआई की ओर से जो संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार तो धोनी की राष्ट्रीय टीम में वापसी ना के बराबर है। अब बीसीसीआई ने इंस्टाग्राम पर उपलब्धि के पोस्टर में प्रमुख खिलाडिय़ों में इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज को शामिल नहीं कर बड़ा झटका दिया है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए सचिन और धोनी ने दिया इतना दान

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 11 मिलियन (1 करोड़ 10 लाख) फॉलोअर्स पूरे होने पर बोर्ड द्वारा एक पोस्टर लगाकर प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया गया है।

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स कोरोनावायरस से लड़ने के लिए सरकार को देंगे 5 मिलियन का डोनेशन

सोशल मीडिया पर शेयर इस पोस्टर में बीसीसीआई ने आठ खिलाडिय़ों की फोटो लगाई है। इसमें धोनी की फोटो नहीं है।इस पोस्टर में आठ भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव की फोटो लगी हुई है।

As we celebrate our growing community on Twitter, do not forget to practice social distancing.#StayHomeStaySafe pic.twitter.com/sowVlHKbnv

— BCCI (@BCCI) March 27, 2020