Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ओलंपिक क्वॉलिफिकेशन प्रतियोगिता एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप निलंबित

नई दिल्ली
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण अप्रैल में उज्बेकिस्तान में प्रस्तावित एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (ओलंपिक क्वॉलिफाइंग इवेंट) को टाल दिया गया जिसमें पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू के अलावा आठ अन्य भारतीय खिलाड़ियों को भाग लेना था।

उज्बेकिस्तान में 16 से 25 अप्रैल तक प्रस्तावित स्वर्ण-स्तर के इस ओलंपिक क्वॉलिफाइंग स्पर्धा में युवा ओलंपिक चैंपियन जेरेमी लालरिननुंगा (67 किग्रा) के साथ पांच पुरुष और चानू (49 किग्रा) सहित चार महिला भारोत्तोलकों को भारत का प्रतिनिधित्व करना था।

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग महासंघ (आईडब्ल्यूएल) ने कहा, ''दुनिया के कई देशों में कोरोनवायरस के प्रसार और यात्रा प्रतिबंधों के कारण स्थानीय आयोजन समिति ने एशियाई चैंपियनशिप को टालने करने का फैसला किया। इसका आयोजन 16-25 अप्रैल तक ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में होना था।''

भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ के एक अधिकारी ने कहा कि इस खेल की वैश्विक इकाई 17-18 मार्च को स्विट्जरलैंड के लुसाने में होने वाली बैठक में आगे के विकल्पों पर फैसला करेगी।

अधिकारी ने कहा, ''उस बैठक में आईडब्ल्यूएल विभिन्न संभावनाओं पर विचार करेगा, जिसमें ओलंपिक क्वालीफिकेशन समयसीमा (जो फिलहाल अप्रैल में समाप्त हो रहा) को मई तक एक महीने के लिए बढ़ाने का विकल्प भी शामिल है।''