खेल डेस्क। पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडरों में शूमार रहे अब्दुल रज्जाक खेल के साथ ही अपने निजी जीवन के कारण भी सुर्खियों में रहे हैं। इस क्रिकेटर ने अपनी ऑलराउंडर प्रतिभा के कारण विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है।
पाक ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का शादी के बाद भी कई महिलाओं के साथ संबंध रहा है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक साक्षात्कार में खुद ही किया था।
पाकिस्तान की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट में पांच हजार से अधिक रन बना चुके अब्दुल रज्जाक ने खुलासा किया था कि उन्होंने कम से कम 5-6 एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर चलाए हैं। उन्होंने साक्षात्कार में यहां तक कहा था कि उनका एक अफेयर तो लगभग डेढ़ वर्षों तक चला था।
उन्होंने इस दौरान बताया कि उनके ये सारे अफेयर शादी के बाद के हैं। पाक क्रिकेटर ने कहा था कि ये सारे अफेयर जब शुरू हुए थे, जब मेरी शादी हो चुकी थी। अब्दुल रज्जाक ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 379 विकेट भी हासिल किए हैं।