खेल डेस्क। चीन से दुनिया में फैली कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ जंग में अब कई भारतीय खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं।
इस खतरनाक वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ये खिलाड़ी आगे आ रहे हैं। इसमें नया नाम भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा का भी जुड़ गया है। इस भारतीय क्रिकेटर ने पीडि़त लोगों की मदद के लिए 80 लाख रुपए का दान देने का ऐलान किया है।
कोहली से लेकर तेंदुलकर समेत इन 10 क्रिकेटर्स ने दिया कोरोनावायरस के लिए इतना दान
खबरों के अनुसार, इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने तीन करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की है। हालांकि दोनों ने इस संबंध में किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
बड़ा झटका: अब बीसीसीआई ने इस टीम से भी धोनी को कर दिया बाहर
इससे पहलेे बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने 51 लाख, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख, टेनिस की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने 1.25 करोड़, भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने दस लाख, पूनम यादव ने दो लाख, पहलवान बजरंग पूनिया ने 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की है।