Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC Women T20 World Cup 2020 : इतिहास रचने से चूक गईं भारतीय महिला खिलाड़ी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : भारतीय महिला क्रिकेट टीम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इतिहास बनाने से चूक गई है. वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत की महिला ब्रिगेड को ऑस्ट्रेलियाई टीम से हार का सामना करना पड़ा है.

भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी में आइसीसी महिला टी20 विश्व कप 2020 का फाइनल मुकाबला खेला गया. ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के सामने 20 ओवर में 185 रन का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में भारतीय टीम महज 99 रन बनाकर 19.1 ओवरों में सिमट गई.

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. निर्धारित 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 184 रन बनाए. कंगारू टीम की ओर से ओपनर बेथ मूनी ने नाबाद 78 रन की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली 75 रन बनाकर आउट हुईं. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले.

अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को पहला झटका विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा के रूप में लगा. मेगन स्कट की गेंद पर एलिसा हीली ने विकेट के पीछे शेफाली को कैच किया. वहीं, तानिया भाटिया बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन हेल्मेट पर गेंद लगी और उन्हें बाहर जाना पड़ा. भारत को दूसरा झटका जेमिमा रॉड्रिग्स के रूप में लगा जो बिना खाता खोले जोनसेन का शिकार बनीं. इसके बाद भारतीय टीम वापसी नहीं कर सकी और महज 99 रन के स्कोर पर ही पूरी टीम सिमट गई.

जीत के बाद खुशी मनाती ऑस्ट्रेलियाई टीम

The post ICC Women T20 World Cup 2020 : इतिहास रचने से चूक गईं भारतीय महिला खिलाड़ी appeared first on Live Cities.