Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-13: क्या इस बार टूटेगा क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण इसी महीने की 29 तारीख से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अभी तक सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में क्रिस गेल सबसे आगे हैं।

उन्होंने 23 अप्रैल 2013 को आरसीबी की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने केवल 66 गेेंदों का सामना किया था। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में क्रिस गेल ने 17 छक्के और 13 चौके जगाए थे।

लगभग सात साल बार भी क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है। उन्होंने आईपीएल की सबसे बड़ी पारी के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने आईपीएल के पहले सत्र में 18 अप्रैल 2008 को केकेआर की ओर से खेलते हुए चिन्नास्वामी स्टेडियम पर ही आरसीबी के खिलाफ नाबाद 158 रन की पारी खेली थी।