Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PCB को पूरा भरोसा, पाकिस्तान सुपर लीग से होगी बंपर कमाई

 नई दिल्ली 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) को पूरा भरोसा है कि इस बार पाकिस्तान सुपर लीग से उसे अच्छी कमाई होगी जबकि यह टी20 टूर्नामेंट कोविड-19 महामारी के कारण सेमीफाइनल चरण के बाद निलंबित हो गया था।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार पीसीबी को चार बड़े व्यवसायिक करारों से लाभ होने वाला है जिसमें प्रसारण और डिजिटल मीडिया भी शामिल है।

एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि हम पिछले चार चरणों की तुलना में ज्यादा कमाई करेंगे क्योंकि पिछले चरणों में ज्यादातर मैच संयुक्त अरब अमीरात में कराने पड़े थे जहां आमतौर पर कम दर्शक आते हैं और व्यवसायिक करार भी इतने ज्यादा फायेदमंद नहीं थे।