Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WTA ने महिला टेनिस सत्र दो मई तक किया निलंबित

पेरिस
डब्ल्यूटीए टूर ने सोमवार को घोषणा की कि वह कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए महिला टेनिस सत्र को दो मई तक निलंबित कर रहा है। डब्ल्यूटीए प्रवक्ता ने कहा, ''वर्तमान हालात में डब्ल्यूटीए टूर को दो मई तक निलंबित किया जाता है।''

उन्होंने कहा, ''विश्व स्तर पर कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण स्टुटगार्ट, इस्ताम्बुल और प्राग में होने वाले डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होंगे।'' एटीपी टूर ने पिछले सप्ताह अपने टूर्नामेंट 27 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला किया था। वर्ष का दूसरा ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन 24 मई से शुरू होना है।

टोक्यो ओलंपिक के लिए होने वाला वॉलीबॉल टेस्ट इवेंट कोरोना वायरस के खतरे के चलते रद्द कर दिया गया है। टोक्यो 2020 के आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी।  यह टेस्ट इवेंट 21 से 26 अप्रैल तक होना था। टोक्यो 2020 को जापान वॉलीबाल संघ से जानकारी मिली है कि यह टेस्ट इवेंट टोक्यो चैलेंज कप कोरोना के चलते रद्द किया जा रहा है।