Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तो इस समय हो सकता है अब आईपीएल-13 का आयोजन

इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण आईपीएल-13 के आयोजन पर अभी भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस भारतीय टूर्नामेंट के 13वें संस्करण को 15 अप्रैल तक के लिए टाला जा चुका है।अभी कोरोना वायरस के कारण देश में जैसी स्थिति है उसे देखते हुए तो आईपीएल -13 का अप्रैल या मई में शुरू हो पाना भी संभव नजर नहीं आ रहा है।

युवराज सिंह ने फिर बयां किया अपना दर्द, धोनी और विराट के बारे में बोल दी ये बात

वैसे जो खबरें आ रही है उसके अनुसार तो ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित कर होने की स्थिति में इसी समय आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है।

सचिन, रैना और रोहित ने नहीं, इस खिलाड़ी ने दिया है सबसे ज्यादा दान! सूची से जुड़ा ये नया नाम

ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व का आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने माना कि ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन को 6 महीने तक बढ़ाया जा सकता है। इससे देखते हुए यदि आईसीसी ने विश्व कप को स्थगित कर दिया तो आईपीएल इसी समय पर शुरू हो सकता है। अब तो यह समय ही बता पाएगा कि आईपीएल-13 का आयोजन किस समय होता है।