Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

15 साल की एक किशोरी को घर बुलाकर युवक ने कर डाली ये शर्मनाक हरकत, पंचायत ने दी ये सजा

क्राइम डेस्क। मुजफ्फरनगर के जानसठ में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर गांव के एक युवक द्वारा 15 साल की एक किशोरी को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

लॉकडाउन में हुई ये शर्मनाक वारदात, जानकर कांप उठेगी रूह

यह घटना सोमवार को उस समय घटी जब परिवार अपने खेतों में गया हुआ था। इसी समय युवक ने मौके पर फायदा उठाकर 15 वर्षीय किशोरी को किसी बहाने से घर बुला लिया। इसके बाद युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

नौ साल की बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया खेत में, इसके बाद...

इसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर इस घटना की जानकारी शाम को अपने परिजनों को दी। इस पर सोमवार रात को ही गांव में हुई पंचायत के दौरान पंचों के सामने ग्रामीणों ने सजा के तौर पर युवक को जूते भी मारे। हालांकि इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो सका।इस संबंध में पीडि़त पक्ष ने पुलिस थाने में मामला भी दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने अपनी ओर से जांच शुरू कर दी है।