Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोविड-19 के कारण मोहन बागान ने ‘बार पूजा’ रद्द की

कोलकाता
आई लीग चैंपियन फुटबॉल क्लब मोहन बागान ने कोविड-19 महामारी के कारण इस साल अपनी परंपरागत ‘बार पूजा’ रविवार को रद्द करने का फैसला किया।मैदान के अंत में दोनों गोलपोस्ट पर यह वार्षिक अनुष्ठान किया जाता है और इस ‘बार पूजा’ को बंगाल के नववर्ष के दिन ‘पोइला बोइसाख’ (पहला वैशाख) पर किया जाता है जिससे अधिकारिक रूप से नए फुटबॉल सत्र की शुरुआत होती है।

यह सोमवार को पड़ रहा है। मोहन बागान के महासचिव श्रींजॉय बास ने बयान में कहा, ‘यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें इस पारंपरिक अनुष्ठान को रद्द करना पड़ रहा है।'

उन्होंने कहा, 'इसे हम हर साल बंगाली नव वर्ष के दिन करते हैं लेकिन घातक कोरोना वायरस के कारण मौजूदा परिस्थितियों को देखकर हमें यह कठिन फैसला करना पड़ा।’