

17 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान युवराज सिंह कई कप्तानों की कप्तानी में खेल चुके हैं। युवराज सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि उनके लिए सबसे अच्छा कप्तान सौरव गांगुली की कप्तानी थी।

मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की कप्तानी को वह ज्यादा याद करते हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 विश्वकप के दौरन 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी बने थे।


स्पोर्टस्टार से एक इंटरव्यू के दौरान युवराज ने कहा, 'मैंने सौरव (गांगुली) की कप्तानी में खेला है और उन्होंने मेरा बहुत सपोर्ट किया। गांगुल की कप्तानी की बहुत अधिक यादें हैं, क्योंकि उन्होंने मेरा बहुत समर्थन किया। मुझे धोनी और विराट कोहली से इस तरह का सपोर्ट बिल्कुल नहीं मिला।

युवराज ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में कुल 14 शतक लगाए हैं। युवराज ने 304 वनडे में 8701 रन बनाए। उन्होंने श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन को सबसे कठिन गेंदबाज बताया है।
Herald