Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली को नहीं, इस खिलाड़ी को चुना गया साल 2019 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली साल का लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर (साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर) पुरस्कार हासिल करने में असफल रहे। विज्डन ने साल 2019 का लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चुना है।

कोरोना वायरस के कारण अब खेल जगत में शायद ही देखने को मिले ऐसा

बेन स्टोक्स ने पिछले वर्ष इंग्लैंड को पहली बार विश्व चैम्पियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए विश्व कप फाइनल में में बेन स्टोक्स मैन ऑफ द मैच बने थे। वहीं इस स्टार ऑलराउंडर ने इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में बराबरी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

दर्शकों को फिर मिला भारत-पाकिस्तान मैच देखने का मौका

इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली लगातार तीन साल तक विज्डन के लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने जा चुके हैं। बेन स्टोक्स ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 66.42 की औसत से 465 रन बनाए थे। महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पैरी को इस सम्मान के लिए चुना गया। जबकि वेस्टइंडीज के खतरनाक ऑलराउंडर आंदे्र रसैल को टी-20 क्रिकेट में विश्व का लीडिंग क्रिकेटर चुना गया।