Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया आईपीएल 2020

नई दिल्ली 
कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाए जाने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों को टूर्नमेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि अगली सूचना तक इस टूर्नमेंट को स्थगित किया जा रहा है। बोर्ड ने इस बारे में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टीम मालिकों, ब्रॉडकास्टर, स्पॉन्सरों और स्टॉकहोल्डरों को जानकारी दे दही है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अपने बयान में कहा- महामारी के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा लागू COVID-19 और लॉकडाउन उपायों के बारे में विकसित वैश्विक स्वास्थ्य चिंताओं के कारण BCCI की IPL गवर्निंग काउंसिल ने फैसला किया है कि IPL 2020 सीजन को अगले नोटिस के लिए निलंबित कर दिया जाए। 

सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता 
उन्होंने कहा- राष्ट्र की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह, बीसीसीआई फ्रैंचाइजी मालिकों, ब्रॉडकास्टर, प्रायोजकों और सभी हितधारकों के साथ स्वीकार करता है कि आईपीएल 2020 का मौसम केवल तभी शुरू होगा जब यह सुरक्षित होगा और ऐसा करने के लिए उपयुक्त है। दरअसल, देश में लॉकडाउन बढ़ने के बाद अप्रैल- मई में लीग के कराए जाने की संभावना नहीं बची है। हालांकि बोर्ड ने टूर्नमेंट के लिए कोई नया विंडो घोषित नहीं किया है। बता दें कि इस टूर्नमेंट के लिए शुरुआत में 29 मार्च से 24 मई की तारीख तय की गई थी। बता दें कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहे थे। लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा होने के बाद अब अप्रैल मई में आईपीएल कराने का सवाल ही नहीं उठता। आईपीएल 29 मार्च से 24 मई के बीच होना था। 

अब कब हो सकता है आईपीएल 
अगर मौजूदा हालात में देखें तो आईपीएल का आयोजन सितंबर से नवंबर के बीच हो सकता है बशर्ते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद टी20 वर्ल्ड की तारीख बदलने को राजी हो जाएं। ऑस्ट्रेलिया में फिलहाल छह महीने का ट्रैवल बैन चल रहा है जो 30 सितंबर को समाप्त होगा। अगर स्थितियां सामान्य हो जाती हैं तो वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। एक अन्य विकल्प छह हफ्ते का एक छोटा आईपीएल करवाने का है जो सितंबर से अक्टूबर के पहले हफ्ते के बीच करवाया जा सकता है। 

पाकिस्तान डाल सकता है अड़ंगा 
हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष अहसान मनी ने जोर देकर कहा है कि वह आईपीएल के लिए सितंबर में यूएई में होने वाले एशिया कप को कैंसिल नहीं करेंगे।