नई दिल्ली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में विराट और अनुष्का के साथ उनका पेट डॉग (ड्यूड Dude) भी नजर आ रहा है। यह फोटो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। विराट और अनुष्का इन दिनों मुंबई में हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े हुए हैं। विराट द्वारा शेयर की गई फोटो जितनी प्यारी है, उतना ही प्यारा इसका कैप्शन भी है।
विराट, अनुष्का और उनका पेट डॉग तीनों ही जमीन पर लेटे हुए हैं, अनुष्का इस फोटो में अपने पेट डॉग को किस कर रही हैं, जबकि विराट उनकी तरफ देख रहे हैं। विराट ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'जीवन में क्या मायने रखता है इसका ज्ञान होना आशीर्वाद है।' कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च से देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। दुनिया भर में इस महामारी लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं। दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।