Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना वायरस के कारण अब खेल जगत में शायद ही देखने को मिले ऐसा

खेल डेस्क। दुनिया के सभी क्षेत्रों के लिए कोरोना वायरस अभी तक बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। इसके कारण खेलों के कई बड़े आयोजनों को स्थगित किया जा चुका है। अभी तक यह नहीं कहा जा सकता है कि इस वायरस का प्रभाव कब समाप्त होगा और कब से खेलों का आयोजन हो सकेगा। हालांकि लोगों द्वारा ये ही उम्मीद की जा रही है धीरे-धीरे इस खतरनाक वायरस का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

दर्शकों को फिर मिला भारत-पाकिस्तान मैच देखने का मौका

हालांकि कोरोना वायरस से छुटकारा मिलने के बाद भी उसका असर खेलों पर दिखाई दे सकता है। इसके कारण खेल जगत में बदलाव देखने मिल सकते हैं।

इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने युवराज और हरभजन से मांगी सहायता, कही ये बात

क्रिकेट में तेज गेंदबाजों का गेंद को चमकाने के लिए उस पर लार लगाना, टेनिस में खिलाडिय़ों का अपना तौलिया ;बॉल ब्वायज को देना और फुटबॉलरों का मैच से पहले हाथ मिलाना जैसी खिलाडिय़ों की कुछ ऐसी आदतें शायद अब खेलों में दिखाई नहीं दें।खिलाडिय़ों के लिए अब ऐसा करना भारी पड़ सकता है, क्योंकि ऐसा करने से कोरोना वायरस के फैलने की संभावना ज्यादा हो जाती है।