Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दर्शकों को फिर मिला भारत-पाकिस्तान मैच देखने का मौका

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेटर प्रेमियों को हमेशा से ही भारत-पाकिस्तान के मैच देखने का इंतजार रहता है। कोई भी क्रिकेटर प्रशंसक इन मैचों को मिस नहीं करना चाहता है। स्पोर्ट्स चैनल स्टार स्पोर्ट्स ने एक बार फिर से भारत-पाक मैच देखने का मौका दिया है।कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन के तहत स्पोट्र्स चैनल स्टार स्पोर्ट्स ने क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बेहतरीन अभियान की शुरुआत की है।

इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने युवराज और हरभजन से मांगी सहायता, कही ये बात

स्टार स्पोर्ट्स ने एक हफ्ते के लिए क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए मौका मेनिया सीजन प्रारम्भ किया है। इसकी शुरुआत आज से प्रात: 11 बजे से हो चुकी है। इस अभियान के तहत स्टार स्पोर्ट्स भारत-पाक के आईसीसी वनडे विश्व कप, टी-20 विश्व कप और एशिया कप के कई पुराने मैचों का दोबारा प्रसारण करेगा।

अब ये पूर्व क्रिकेटर पीएम केयर्स फंड में देगा दो साल का वेतन

इस दौरान दर्शकों को विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीतों वाले मैच दोबारा देखने को मिलेंगे। इन मैचों का दोबारा प्रसारण स्टार स्पोट्र्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिन्दी, स्टार स्पोर्ट्स फस्टचैनलों पर आज सुबह 11 बजे से शुरू किया जा चुका है।