
इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स को भला कौन नहीं जानता होगा। इस खिलाड़ी ने अपने खेल के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपनी बादशाहत साबित की है। दो बार के विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रह चुके विवियन रिचर्ड्स को खेल प्रति उनके जुनून ने उन्हें विश्व का सर्वकालिक महान खिलाड़ी बनाया।

क्रिकेट के प्रति उनका जुनून इस प्रकार था कि वह मैदान पर मरने के लिए भी तैयार थे। इस बात का खुलासा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन के सामने किया है। इस दौरान विवियन रिचर्ड्स ने कहा था कि क्रिकेट को लेकर मेरे भीतर ऐसा जुनून था कि मुझे मैदान पर मरना भी मंजूर था।

दुनिया के इस महान बल्लेबाज को कभी हेलमेट पहनना पसंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जोखिम से वाकिफ थे।
इस दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि डॉक्टर द्वारा माउथगार्ड को लगाकर खेलने की सलाह के बाद भी वह ऐसा क्यों नहीं करते थे। उन्होंने बताया माउथगार्ड लगाने के कारण वह च्यूइंगम नहीं चबा पाते थे। इसी कारण वह माउथगार्ड को नहीं पहनते थे।
Herald