Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज सिंह ने मारा था ताना, जसप्रीत बुमराह ने शेयर किया ताबड़तोड़ बैटिंग का वीडियो

नई दिल्ली

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन जारी है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में क्रिकेटर फैन्स से रूबरू होने के लिए इस्टाग्राम लाइव चैट का इस्तेमाल कर रहे हैं। दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) हाल ही में इस्टाग्राम पर लाइव आए। इस दौरान युवराज सिंह ने जसप्रीत बुमराह को 'महज तेज गेंदबाज' होने का जाना मारा।उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि आप वर्ल्ड के नंबर वन गेंदबाज हैं, लेकिन बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर पाते। टेस्ट में 32 रन बनाए हैं और 10 रन (नाबाद) सर्वश्रेष्ठ स्कोर है, जबकि वनडे में कुल 19 रन बनाए हैं और टी-20 इंटरनैशनल में 8 रन हैं। कोई बड़ी पारी नहीं है।'

 

युवराज सिंह का ताना

इस पर जसप्रीत बुमराह ने कहा, 'मेरी उतनी बैटिंग नहीं आती। यह तो अच्छी बात है ना। अगर मेरी बैटिंग आती मतलब टीम स्ट्रगल कर रही है।' साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि पैट कमिंस को उन्होंने दर्शनीय छक्का जड़ा था। इस पर युवराज भी सहमत थे। साथ ही बुमराह ने युवराज सिंह से शिकायत करते हुए कहा था कि आपने तो कभी बल्ला नहीं दिया, माही भाई ने मुझे बैट दिया था। अब वह टूट गया है, लेकिन उससे रन बने थे।

 

शिकायत पर बताई धांसू बैटिंग की कहानी

इसके साथ ही बुमराह ने विजय हजारे ट्रोफी 2017 में गोवा के खिलाफ 24 गेंदों में बनाए गए धमाकेदार नाबाद 42 रनों की कहानी बताई। उन्होंने कहा, ' आपको अच्छी बातें याद ही नहीं रहती हैं। मैंने 2017 में गोवा के खिलाफ धांसू बैटिंग की थी। तेज गेंदबाजों को आगे बढ़कर छक्के जड़े थे। इसका वीडियो शेयर कर दूंगा अगर आप कहें तो, लेकिन पता नहीं गेंदबाज को यह अच्छा लगेगा कि नहीं।'

 

खास मांग पर यह रहा वीडियो

अब बुमराह ने इस मैच का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए युवी को टैग किया। उन्होंने लिखा- युवराज सिंह की खास मांग पर 2017 में खेली गई जसप्रीत बुमराह की मैच विनिंग पारी का वीडियो। इस मैच में बुमराह ने 4 चौके और 3 छक्के जड़े थे और उनकी टीम 78 रनों से विजयी रही थी।