Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन विशेष: अपनी मैनेजर पर ही आ गया था रोहित शर्मा का दिल, अनोखे अंदाज में किया था प्रपोज

खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का आज जन्मदिन है। भारत के इस स्टार बल्ल्लेबाज का जन्म आज ही के दिन यानी 30 अप्रैल, 1987 को नागपुर में हुआ था। जब आज उनका जन्मदिन तो उनसे जुड़ी कुछ बातों का जिक्र करना लाजमी है।

बेहद ही महंगी शर्ट पहनने के शौक़ीन है हार्दिक पांड्या, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

आज हम आपको रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह की प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। दोनों की लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात प्रोफेशनल तरीके से हुई थी। रितिका रोहित शर्मा की स्पोट्र्स इवेंट मैनेजर के तौर पर काम किया करती थी।

इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढऩे लगी। दोनों ने एक-दूसरे को छह साल तक डेट किया। इसके बाद अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बना चुके रोहित शर्मा ने अनोखे अंदाज में रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया।

युवराज सिंह ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मुंबई के बोरीवली स्पोट्र्स क्लब में अपने घुटनों पर बैठकर और हाथ में एक अंगूठी लेकर रितिका को प्रपोज किया था। इसी मैदान पर रोहित शर्मा ने 11 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था। रितिका सजदेह ने इस दौराना रोहित का प्रपोजल स्वीकार करने में थोड़ी भी देर नहीं लगाई।रोहित शर्मा के नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज है। जिन्हें तोड़ पानी किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं होगा।