
इंटरनेट डेस्क। टी-20 क्रिकेट में लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले युवराज सिंह ने क्रिकेट से जुड़े कई खुलासे किए हैं। एक यू ट्यूब चैनल को उन्होंने बताया कि कौनसा खिलाड़ी पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा पसंद था।
आईपीएल के आयोजन में रोड़ा अटका सकता है पाकिस्तान, पीबीसी के चेयरमैन ने कही ये बात
युवराज सिंह ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी सुरेश रैना थे। जिन्हें वह समर्थन किया करते थे। उन्होंने बताया कि 2011 विश्व कप के दौरान कप्तान एमएस धोनी को अंतिम एकादश में उन्हें, यूसुफ पठान और रैना में से किसी दो का चयन करना था। इस दौरान रैना को लय में नहीं होने के बावजूद टीम में जगह दी गई।
इस प्रकार IPL का आयोजन करवा सकता है भारतीय बोर्ड
इस दौरान युवराज सिंह ने बताया कि उनके पसंदीदा कप्तान कौन रहे हैं। उन्होंने बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को अपना पसंदीदा कप्तान चुना है। युवराज ने सौरव गांगुली को अपना पसंदीदा कप्तान बताते हुए कहा कि उन्होंने मेरा काफी समर्थन किया था।