
खेल डेस्क। पाकिस्तान टीम के पूर्व स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भी अब अपनी अपनी ऑल टाइम प्लेइंग 11 की घोषणा की है। इस टीम में भारत की ओर से महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को ही जगह मिली है। जबकि महान ऑलराउंडर कपिल देव, अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाडिय़ों को इसमें जगह नहीं मिली है।

साल 1996 में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शाहिद अफरीदी ने इस टीम में अपने देश के पांच खिलाडिय़ों को जगह दी है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के चार और भारत और दक्षिण अफ्रीका के एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है।
अफरीदी ने इस टीम में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मुथैया मुरलीधरन को भी जगह नहीं दी है। अफरीदी ने सलामी बल्लेबाज के रूप में सईद अनवर और एडम गिलक्रिस्ट को शामिल किया है।

अफरीदी की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: सईद अनवर, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, इंजमाम उल हक, जैक कालिस, राशिद लतीफ, वसीम अकरम, शेन वार्न, ग्लेन मैकग्रा और शोएब अख्तर।
Herald