Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के आयोजन में रोड़ा अटका सकता है पाकिस्तान, पीबीसी के चेयरमैन ने कही ये बात

खेल डेस्क। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण आईपीएल के 13वें संस्करण को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। इस टूर्नामेंट के इस साल होने की संभावना बहुत ही कम है।

इस प्रकार IPL का आयोजन करवा सकता है भारतीय बोर्ड

अब तो अगर देश में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होता है और एशिया कप या आईसीसी टी-20 विश्व कप में से कोई एक टूर्नामेंट रद्द होता तो ही इस साल आईपीएल का आयोजन हो सकता है।

वैसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईपीएल के लिए एशिया कप को रद्द करने के प्रस्ताव को नहीं मानेगा। पीबीसी के चेयरमैन एहसान मनी ने इस बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि आईपीएल 2020 को अब सितंबर में आयोजित करवाने से संबंधित खबरें सामने आ रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि एशिया कप का होना या नहीं होना केवल भारत और पाकिस्तान के बीच का मामला नहीं है, इसमें अन्य देश भी शामिल है।

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, आईपीएल को लेकर गांगुली ने बोल दी ये बात

मनी ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न स्थिति में सुधार आने पर एशिया कप आयोजन किया जाना चाहिए, क्योंकि ये टूर्नामेंट एशिया के कई देशों के लिए फंडिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण है।