Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ही के दिन भारतीय टीम ने पूरा किया था सचिन का ये सपना

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष है। आज ही के दिन भारत ने दूसरी बार विश्व कप जीता था। भारतीय टीम ने विश्व कप जीतकर सचिन तेंदुलकर का उनके खेलते हुए विश्व कप जीतने का सपना पूरा किया था।

तो इस समय हो सकता है अब आईपीएल-13 का आयोजन

इससे पहले 25 जून 1983 को कपिल देव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पहला विश्व कप जीता था। 2 अप्रैल 2011 को मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को शिकस्त दी थी।

युवराज सिंह ने फिर बयां किया अपना दर्द, धोनी और विराट के बारे में बोल दी ये बात

इसके साथ ही अपने छठे प्रयास में सचिन तेंदुलकर के हाथ में विश्व कप ट्रॉफी आई थी। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 274 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था। उसकी ओर से महेला जयवर्धने ने नाबाद 103 रन और कप्तान कुमार संगकारा ने 48 रन का योगदान दिया था।

इसके जवाब में गौतम गंभीर और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की शानदार पारियों की सहायता से भारत ने 48.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। धोनी ने मैच में 8 चौकों व 2 छक्कों की सहायता से 79 गेंदों पर नाबाद 91 रन बनाए थे।