इंटरनेट डेस्क। अब भारत की विश्व चैम्पियन टीम के खिलाड़ी गौतम गंभीर भी सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे उन खिलाडिय़ों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए कुछ न कुछ दान दिया है।
आज ही के दिन भारतीय टीम ने पूरा किया था सचिन का ये सपना
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कोरान वायरस से बचाव के लिए सांसद के तौर पर अपना दो साल का वेतन पीएम केयर्स फंड में देने का निर्णय लिया है।
पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी है। गंभीर ने लोगों से भी कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की दिल खोलकर मदद करने की अपील की।
तो इस समय हो सकता है अब आईपीएल-13 का आयोजन
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि लोग पूछते हैं कि देश उनके लिए क्या कर सकता है। असली सवाल यह है कि आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं? इसके बाद उन्होंने अपना दो साल का वेतन पीएम केयर्स फंड में देने की घोषणा की है। गंभीर ने इस ट्वीट में पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी टैग किया है।
People ask what can their country do for them. The real question is what can you do for your country?I am donating my 2 year's salary to #PMCaresFund. You should come forward too! @narendramodi @JPNadda @BJP4Delhi #IndiaFightsCorona
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 2, 2020