.jpg)
.jpg)
पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ रहा है। इस समय खेल जगत को भी बड़ा समर्थन मिल रहा है। भारतीय ओलंपिक संघ ने विभिन्न राष्ट्रीय महासंघों और राज्य इकाइयों से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में 71 लाख रुपये जुटाए हैं।

आईओए महासचिव राजीव मेहता ने एक बयान में कहा है कि आईओए अपने राष्ट्रीय खेल महासंघों और राज्य संघों का धन्यवाद करता है जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने आगे कहा है कि इस चुनौतीपूर्ण समय में, ओलंपिक परिवार के साथ आकर देश की मदद करना यह साबित करता है कि हम खेलों की सेवा के लिए मजबूती से एकजुट होकर देश को गौरवान्वित करेंगे। IOA ने यह राशि प्रधान मंत्री राहत कोष में दी है।
Herald