
खेल डेस्क। पीएम मोदी द्वारा देश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के साथ ही अब इंडियन प्रीमियर लीग के 15 अप्रैल बाद शुरू होने की उम्मीदें भी टूट गई है। हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पहले ही कह चुके हैं कि इस साल अब आईपीएल के आयोजन की संभावना न के बराबर है।
क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, आईपीएल को लेकर गांगुली ने बोल दी ये बात
हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अभी आईपीएल को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अब आईपीएल के आयोजन को लेकर भारतीय बोर्ड की नजरें इस साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी-20 विश्वकप पर टिकी हुई है। इस टूर्नामेंट पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अगर ये टूर्नामेंट टलता है तो इसके स्थान पर बीसीसीआई आईपीएल का आयोजन करवा सकता है।
कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए जारी की ये एडवाइजरी
भारतीय बोर्ड अभ्यास मैचों के समय के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के लिए चार सप्ताह का समय ले सकता है और ज्यादा डबल हेडर मैचों के साथ सीजन को पूरा करवा सकता है। हालांकि इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अब तो समय ही बता सकेगा कि इस साल आईपीएल का आयोजन होता है या नहीं।