Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजिंक्य रहाणे बोले- फैंस की भलाई के लिए खाली स्टेडियम में IPL खेलने को तैयार

नई दिल्ली

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने फ्रेंचाइजी के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा कि अगर प्रशंसकों के स्वास्थ की बात है तो वह बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेलने को भी तैयार हैं.

रहाणे ने कहा, 'कोविड-19 महामारी ने हर किसी को बताया है कि अप्रत्याशित चीजें हो सकती हैं, इसलिए हम जो कर रहे हैं उसमें खुश रहना चाहिए.'

रहाणे ने कहा, 'साथ ही हमारे पास जो है, उसकी कद्र करनी चाहिए. यह जरूरी है कि हम अपनी रोज की जिंदगी में सकारात्मकता और धैर्य बनाए रखें. मुझे लगता है कि इससे हमें निश्चित तौर पर आगे जाने में मदद मिलेगी.'

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, 'जहां तक आईपीएल और बाकी खेलों की बात है तो मुझे लगता है कि यह बिना दर्शकों के खेले जा सकते हैं. हम सभी ने खाली स्टेडियमों में घरेलू क्रिकेट खेली है. यह अनुभव सभी खिलाड़ियों को है.'

रहाणे ने कहा, 'जाहिर सी बात है कि हम अपने प्रशंसकों के बिना कुछ नहीं हैं और इसलिए हमारे लिए उनकी सुरक्षा पहले है. मुझे लगता है कि अगर वो घर से भी मैच देखेंगे तो यह उनके लिए काफी अच्छा अनुभव होगा. प्रशंसकों की सुरक्षा अहम है और अगर हमें खाली स्टेडियमों में खेलना पड़ा तो हम इसके लिए तैयार हैं.'