Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

करियर का एक साल चला गया, नहीं लगता 2020 में टेनिस खेल पाएंगे: राफेल नडाल

मैड्रिड 
दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने कहा है कि उन्हें विकल्प दिया जाए तो वह इस सत्र को पूरा रद्द कर देंगे ताकि 2021 में टेनिस बेहतर तरीके से शुरू हो सके। अब तक 19 ग्रैंड स्लैम जीत चुके 33 वर्ष के नडाल ने कहा कि उन्हें इस साल टेनिस की बहाली की उम्मीद थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते अब यह संभव नहीं लग रहा। उन्होंने स्थानीय मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं अगले साल के लिए तैयार रहना चाहता हूं।मुझे इस सत्र के बाकी टूर्नामेंटों की बजाय अगले साल के आस्ट्रेलियाई ओपन की चिंता है। यह साल तो समझो चला ही गया। अगले साल के लिए उम्मीद कर सकते हैं।’ नडाल ने कहा कि विदेश यात्रा पर लगी पाबंदियों के कारण महामारी के बीच टेनिस की सुरक्षित तरीके से बहाली संभव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं झूठ नहीं बोलना चाहता लेकिन लग रहा है कि हमारे करियर का एक साल चला गया। अब मैं 33-34 साल का हूं और बहुत समय रह नहीं गया है।’ उन्होंने यह भी शिकायत की कि स्पेन में टेनिस खिलाड़ियों की अभ्यास पर वापसी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें पता नहीं चल रहा है कि लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद वह क्लब में अभ्यास कर सकते हैं या नहीं।