Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 विश्व के टलने से संकट में पड़ सकता है इन तीन खिलाडिय़ों का अन्तरराष्ट्रीय करियर

खेल डेस्क। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अभी तक आईसीसी ने इस टूर्नामेंट को लेकर किसी भी प्रकार का फैसला नहीं लिया है। जो भी हो अगर ये टूर्नामेंट इस साल नहीं हो पता है तो इससे कई अन्तराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को करियर ही संकट में पड़ सकता है।

इनमें पहला नाम पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का है। धोनी ने शायद इसी टूर्नामेंट में खेलने के कारण अभी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा नहीं की है।

दूसरा नाम दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस है। फाफ डू प्लेसिस ने हाल में ही दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी छोड़ी है। माना जा रहा है कि डू प्लेसिस टी-20 विश्व कप 2020 के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

तीसरा नाम वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल है। वह भी टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।