
खेल डेस्क। देश में फैल रहे कोरोनो संक्रमण के कारण भारत में सभी खेल गतिविधियां बंद है। इंडियन प्रीमियर लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया चुका है। भारतीय क्रिकेटरों की अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की इच्छा हो रही है।
पूर्व भारतीय कप्तान धोनी को भी लगता है ये डर
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि भारतीय टीम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट कब से खेलेगी। भारतीय टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। हालांकि अभी ये नहीं कहा जा सकता है कि ये सीरीज होगी भी या नहीं।
मोहम्मद शमी ने किया अब तक का सबसे चौंकाने वाला खुलासा
हालांकि भारतीय टीम इस सीरीज को खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर दो सप्ताह के क्वारेंटाइन के लिए तैयार है। बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने एक साक्षात्कार में इस बात की जानकारी देते हुए कहा टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे के लिए सभी सुरक्षा उपाय अपनाने को तैयार है।जो भी हो अभी जिस प्रकार से कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है उसे देखते हुए यह नहीं कहा जा सकता है कि भारतीय टीम कब से मैदान में उतर सकेगी।