
खेल डेस्क। कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी घर पर ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपना समय बिता रहे हैं। इसी दौरान वह अपने जीवन से जुड़े कुछ पहलुओं का भी खुलासा कर रहे हैं।
शाहिद अफरीदी ने पीएम मोदी पर की टिप्पणी तो गंभीर ने दिया ये करारा जवाब, दिलाई इस बात की याद
इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी फुटबॉलर सुनील छत्री के साथ इंस्टाग्राम पर हुई वीडियो चैट में अपने विचार व्यक्त किए हैं। इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह अपनी बॉयोपिक में अभिनय करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने इसके लिए एक शर्त भी रखी है।
खुशखबरी: अब आईपीएल को लेकर मिल रहे हैं ये संकेत
इस दौरान विराट कोहली ने कहा कि यदि उनकी बॉयोपिक में अनुष्का शर्मा ही उनकी पत्नी का रोल निभाए तो वह फिल्म में अभिनय करने को तैयार हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विवाह दिया था।गौरलतब है कि विराट कोहली ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बना ली है।