Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सात साल बाद भी नहीं टूटा है क्रिस गेल का ये आईपीएल रिकॉर्ड

खेल डेस्क। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इस साल अभी आईपीएल के आयोजन पर संकट के बादल मंडल रहे हैं। बीसीसीआई द्वारा इस टूर्नामेंट को अभी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया चुका है। अब तो समय ही बता पाएगा कि इस साल आईपीएल का आयोजन होता है या नहीं। आज हम आपको आईपीएल में क्रिस गेल के ऐसे रिकॉर्ड की जानकारी देने जा रहे हैं जो सात साल बार भी नहीं टूटा है।


क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने आरसीबी की ओर से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 23 अप्रैल 2013 को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ आईपीएल की सबसे बड़ी पारी ख्ेाली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने केवल 66 गेंदों पर ही नाबाद 175 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे।


इस पारी के साथ ही उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा था। मैकुलम ने केकेआर की ओर से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 18 अप्रैल 2008 को नाबाद 158 रन बनाए थे।



Herald