
खेल डेस्क। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस को हराने में लगी हुई, लेकिन पाकिस्तान की ओर से इस समय भी कश्मीर मुद्दे का राग अलाप जा रहा है। इस संबंध में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरस हो रहा है।
खुशखबरी: अब आईपीएल को लेकर मिल रहे हैं ये संकेत
जिसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट अफरीदी ने कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई प्रकार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस वीडिया में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कश्मीरियों पर जुल्म कर रहे हैं और उन्हें इसका जवाब देना होगा। इसमें उन्होंने पीएम मोदी पर धर्म को लेकर भी सियासत करने का भी आरोप लगाया है।
इस संबंध में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने पाक क्रिकेटर शाहिद आफरीदी को करार जवाब दिया है। बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ट्वीट के माध्यम से अफरीदी, इमरान खान और बाजवा पर जमकर प्रहार किया है।
बॉलीवुड की इस खूबसूरत अभिनेत्री को डेट पर ले जाना चाहते थे सुरेश रैना
उन्होंने कहा कि शाहिद अफरीदी, प्रधानमंत्री इमरान खान और बाजवा जैसे जोकर पाकिस्तान के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जहर उगल सकते हैं, लेकिन उन्हें जजमेंट डे तक कश्मीर नहीं मिल सकेगा। उन्होंने आगे लिखा कि याद है बांग्लादेश? गौरतलब है कि गौतम गंभीर और शाहिद आफरीदी के बीच मैदान पर भी तकरार देखी जा चुकी है।
Pak has 7 lakh force backed by 20 Cr ppl says 16 yr old man @SAfridiOfficial. Yet begging for Kashmir for 70 yrs. Jokers like Afridi, Imran & Bajwa can spew venom against India & PM @narendramodi ji to fool Pak ppl but won't get Kashmir till judgment day! Remember Bangladesh?
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 17, 2020