Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मांगी दुआ

नई दिल्ली 
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार को AIIMS में भर्ती कराया गया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ मांग रहे हैं। अब भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी 87 वर्षीय डॉ. सिंह के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना। जल्दी से ठीक हो जाएं सर।'2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. सिंह की दो बार बाइपास सर्जरी हो चुकी है। इसके अलावा साल 2003 में एंजियोप्लास्टी भी हो चुकी है। एम्स के कार्डियोलॉजी के प्रफेसर डॉ. नीतीश नाइक के देखरेख में उन्हें भर्ती कराया गया है। फिलहाल पूर्व पीएम की स्थिति स्थिर है।