
खेल डेस्क। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अभी देश में किसी भी प्रकार की खेल गतिविधियां नहीं हो रही है। इसी कारण आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। इस समय क्रिकेटर घर पर ही इंस्टाग्राम लाइव चैट के माध्यम से अपना समय बिता रहे हैं।
जन्मदिन विशेष: अपनी मैनेजर पर ही आ गया था रोहित शर्मा का दिल, अनोखे अंदाज में किया था प्रपोज
इस दौरान ही वह अपने जीवन से जुड़े कई खुलासे भी अन्य खिलाडिय़ों के साथ शेयर कर रहे हैं। ऐसा ही भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी किया है। उन्होंने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट के माध्यम से चौंकाने वाला खुलासा किया है। मोहम्मद शमी ने खुलासा किया कि उन्होंने विश्व कप 2015 के बाद तीन बार खुदकुशी करने के बारे में सोचा था।
बेहद ही महंगी शर्ट पहनने के शौक़ीन है हार्दिक पांड्या, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
उन्होंने रोहित शर्मा को बताया कि इस समय वह चोट से समस्याओं और निजी समस्याओं के कारण जबर्दस्त तनाव के दौर से गुजर रहे थे। शमी ने बताया कि यदि इस दौरान उनका परिवार साथ नहीं देता तो वे इस समस्या ने निकल नहीं पाते। मोहम्मद शमी आज के समय में भारत के स्टार तेज गेंदबाज हैं।