
खेल डेस्क। बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने खेल के दम पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में विशेष पहचान बनाई है। हालांकि वह लम्बे समय से भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके हैं।
अधूरी रह गई इन भारतीय खिलाड़ियों की प्रेम कहानी, दूसरे के बारे में जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू
आज हम इस भारतीय क्रिकेट की प्रेम कहानी के बारे में बात करने जा रहे हैं जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सुरेश रैना ने अपने बचपन के कोच की बेटी प्रियंका चौधरी को ही अपना दिल दिया था। सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी दोनों बचपन से ही साथ बड़े हुए हैं।
किसी अभिनेत्री से कम खूबसूरत नहीं है आंद्रे रसेल की पत्नी, देखोगे तो आप भी...
प्रियंका चौधरी के पिता मुरादनगर के इंटर कॉलेज में खेल अध्यापक थे। सुरेश रैना ने भी इसी स्कूल से पढ़ाई की है। बचपन से ही साथ बड़े होने के कारण दोनों का एक दूसरे के प्रति लगाव हो गया था। इसके साथ ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी।
प्रियंका के बीटेक करने के बाद हॉलैंड चले जाने के बाद भी सुरेश रैना उनसे बात करते रहते थे। बाद में उन्होंने एक दूसरे से शादी कर ली।गौरतलब है कि सुरेश रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज है। इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बनाए हैं।