Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना काल में न्यूजीलैंड की रग्बी टीम ने दिखाया दम, खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची

टैमवर्थ (ऑस्ट्रेलिया) 
न्यूजीलैंड वॉरियर्स (New Zealand Warriors) की टीम ‘नैशनल रग्बी लीग’ में खेलने के लिए रविवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंची जिससे कोविड-19 (Covid-19) के कारण विश्व भर में लॉकडाउन के बीच खेलों के फिर से शुरू होने की उम्मीद जगी है। नैशनल रग्बी लीग ने इस टीम के देश में प्रवेश पाने के लिए मंजूरी हासिल कर ली थी। न्यूजीलैंड वॉरियर्स की टीम को लेकर एक विशेष विमान सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर छोटे से कस्बे टैमवर्थ में उतरा। यह कस्बा से सिडनी के पास में है। न्यूजीलैंड वॉरियर्स को इस कस्बे में 14 दिन पृथक रहकर गुजारने होंगे।प्रतियोगिता 28 मई से शुरू होगी। ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने शनिवार को 36 खिलाड़ियों और स्टाफ को आने की मंजूरी दी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आयी है।