Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के पिता की कार चोरी, थाने में मामला दर्ज

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत के पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर के पिता की कार चोरी हो गयी है. बताया जा रहा है कि सांसद के पिता की टोयटा फोर्च्युनर कार घर के बाहर पार्किंग में खड़ी थी. सुबह ही चोरों ने गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया है. पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है. डीसीपी सेंट्रल के मुताबिक, सीसीटीवी के जरिये चोरों की तलाश जारी है.

घटना राजधानी दिल्ली की है. जहां तड़के सुबह ही चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस वारदात के बाद राजेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. मामला बीजेपी सांसद से जुड़ा हुआ है, लिहाजा जिला पुलिस ने कई टीमें गठित कर दी हैं.

The post भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के पिता की कार चोरी, थाने में मामला दर्ज appeared first on Live Cities.