
खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने लगातार चौथे साल फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई करने वाले शीर्ष 100 खिलाडिय़ों में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी के रूप में जगह बनाई है।
अपने कोच की बेटी को ही दिल दे बैठा था ये भारतीय क्रिकेटर
भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने पिछले एक साल में लगभग 197 करोड़ रुपए (26 मिलियन डॉलर) की कमाई की है। इसके साथ ही वह फोर्ब्स की सूची में 66वें स्थान पर जगह बनाने में सफल हुए हैं।
विराट कोहली पिछले साल इस सूची में 189 करोड़ की कमाई के साथ 100वें स्थान पर थे। इस बार उनकी कमाई में लगभग आठ करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
शानदार खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके विराट कोहली ने पिछले एक साल में 182 करोड़ रुपए विज्ञापनों से और 15 करोड़ वेतन और जीत की राशि से प्राप्त किए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली 2018 की सूची में 83वें और 2017 की सूची में 89वें नंबर पर थे।
अधूरी रह गई इन भारतीय खिलाड़ियों की प्रेम कहानी, दूसरे के बारे में जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू
फोर्ब्स की साल 2020 की सर्वाधिक कमाई करने वाले शीर्ष 100 खिलाडिय़ों की सूची में पहला नाम स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का हैं। फेडरर 106.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ शीर्ष पर है।