Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रॉकस्टार जेमिमा ने सुनाए पुराने गाने, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली 
कोविड-19 महामारी से बचाव के तौर पर पिछले दो महीने से भारत में लॉकडाउन घोषित है। इसी वजह से क्रिकेट संबंधी गतिविधियों पर भी ब्रेक लगा हुआ है। ऐसे में क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां अपने-अपने घर पर समय बिता रही हैं और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुड़ रही हैं। इसी लिस्ट में अब भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज का नाम भी जुड़ गया है। भारतीय महिला टीम की स्टार जेमिमा का यह वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। इसमें वह पुराने बॉलिवुड गाने गाते नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, वह एक गिटार भी बजाती दिख रही हैं। बीसीसीआई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अपने संडे को म्जूयिकल नोट से शुरू करिए। हमारी इन-हाउस रॉकस्टार अपनी प्रतिभा दिखाते हुए।' जेमिमा के 'लिल जे' (Lil J!) लिखा गया है। 19 साल की जेमिमा ने 'आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे', 'है अपना दिल तो आवारा', 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' जैसे बेहतरीन पुराने गाने सुनाए।