Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शीर्ष टीमों ने चैंपियंस कप के बहिष्कार की धमकी दी: रिपोर्ट

पैरिस
फ्रांस के शीर्ष 14 रग्बी क्लबों को अगर अगले सत्र के यूरोपीय चैंपियनशिप कप में आठ स्थान नहीं मिलते हैं तो वे इस प्रतियोगिता का बहिष्कार कर सकते हैं। समाचार पत्र ‘मिडी ओलिंपिक’ ने अपनी खबर में यह जानकारी दी। फ्रांस की लीग चाहती है कि उसे शीर्ष स्तर की इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में छह की जगह आठ स्थान मिलें जिससे कि 20 बार का फ्रेंच चैंपियन टोलोसी और मोंटपेलियर टूर्नमेंट में जगह बना सकें। अप्रैल में जगह शीर्ष 14 टीमों की घोषणा की गई तो टोलोसी सातवें जबकि मोंटपेलियर आठवें स्थान पर थे। चैंपियंस कप और दूसरे दर्जे के चैलेंज कप का आयोजन करने वाला ईपीसीआर कोरोना वायरस महामारी के कारण अगले साल सुधारवादी कदम उठाने पर विचार कर रहा है। ईपीसीआर के सामने जो विकल्प हैं उनमें मुख्य टूर्नमेंट में टीमों की संख्या 18 से बढ़ाकर 24 करना भी शामिल है जो फ्रांस की टीमों के हित में हो सकता है।