Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अधूरी रह गई इन भारतीय खिलाड़ियों की प्रेम कहानी, दूसरे के बारे में जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

खेल डेस्क। क्रिकेट और बॉलीवुड का आपस में किसी न किसी कारण से रिश्ता रहा है। भारत के कई क्रिकेटर बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ विवाह कर चुके हैं। कई ऐसे क्रिकेटर भी रहे हैं जिनकी प्र्रेम कहानी अधूरी ही रह गई है। इसमें पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली, बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज युवराज सिंह और महेन्द्र सिंह धोनी का नाम प्रमुख है।

किसी अभिनेत्री से कम खूबसूरत नहीं है आंद्रे रसेल की पत्नी, देखोगे तो आप भी...

सौरव गांगुली-नगमा: पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा के साथ अफेयर रह चुका है, लेकिन इन दोनों की प्रेम कहानी अधूरी रह गई है। ये दोनो अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे।

एमएस धोनी-प्रियंका: भारत के सबसे सफल कप्तानों में शूमार महेन्द्र सिंह धोनी की प्रेम कहानी अधूरी ही रही। खबरों के अनुसार, धोनी प्रियंका नाम की एक लडक़ी से प्यार करते थे। इस लडक़ी का रोड दुर्घटना में निधन हो गया था। इसी कारण धोनी की प्रेम कहानी बीच रास्ते में ही रुक गई थी। बाद में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने अपनी बचपन की दोस्त साक्षी से शादी कर ली थी।

सचिन ने रोका था पाक बल्लेबाज सईद अनवर को ये विश्व रिकॉर्ड बनाने से

युवराज सिंह-किम शर्मा: भारत के पूर्व बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज युवराज सिंह का बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा के साथ नाम जुड़ चुका है। कई वर्षों तक युवराज सिंह और किम शर्मा मीडिया की सुर्खियों में भी रह चुके हैं। इन दोनों की प्रेम कहानी भी अधूरी ही रही। युवराज ने एक अन्य अभिनेत्री से विवाह कर लिया है।