
इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस के कारण इस साल आईपीएल के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस साल आईपीएल का आयोजन होगा या नहीं, इस समय अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी चमक बिखेर चुके विराट कोहली का आईपीएल में जमकर बल्ला गरजा है।

उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। यहीं नहीं वह आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेट भी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली आईपीएल के 177 मैचों में सबसे ज्यादा 5412 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में पांच शतक भी लगाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड तो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं। जिन्होंने छह शतक लगाए हैं। आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने में मामले में दूसरे स्थान पर सुरेश रैना हैं। उन्होंने 193 मैचों में 5368 रन बनाए हैं।
Herald