Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या भारत के इन महान क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो सकेंगे रोहित शर्मा?

खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास अब भारत के उन महान खिलाडिय़ों की सूची में शामिल होने का मौका आया है, जो अभी तक राजीव गांधी खेल रत्न का पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।

टी-20 विश्व के टलने से संकट में पड़ सकता है इन तीन खिलाडिय़ों का अन्तरराष्ट्रीय करियर

अभी तक भारत की ओर से केवल तीन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली ही ये उपलब्धि हासिल कर सके हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस साल के राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के लिए भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को नॉमिनेट किया है।

एक साल में विराट कोहली ने की है इतने करोड़ रुपए की कमाई, जानकर चौंक जाएंगे आप

रोहित शर्मा के नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। वह 224 वनडे मैचों में 49.27 की औसत से कुल 9115 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 29 शतक और 43 अर्धशतक भी लगाए हैं। रोहित शर्मा 108 टी20 मैचों में भी 2773 रन बना चुके हैं।