
खेल डेस्क। कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन की अवधि में भारतीय क्रिकेटर इन दिनों सोशल मीडिया के माध्मय से एक-दूसरे के साथ बात कर अपना समय बिता रहे हैं।
रोहित शर्मा कई क्रिकेटरों के साथ सोशल मीडिया पर बात कर चुके हैं। इस दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्मय से ऑस्ट्रेलियाई स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर से बात की थी।
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए ऐसा भी करने को तैयार है भारतीय टीम
इस दौरान दोनों के बीच परिवार के बारे में शुरू हुई बातें क्रिकेट से संन्यास लेने तक पहुंच गई है। एक दिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगा चुके रोहित शर्मा ने इस दौरान कहा कि परिवार के साथ रहना बहुत जरूरी है। खेल के कारण वह अक्सर परिवार से दूर रहते हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान धोनी को भी लगता है ये डर
इस दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि क्रिकेटर करियर समाप्त होने के बाद परिवार आपके साथ ही रहता है। इसी दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि मेरा क्रिकेट करियर 38 से 39 साल की उम्र में समाप्त हो जाएगा। रोहित शर्मा की इस बात से तो यही लग रहा है कि वह पांच से छह साल बाद क्रिकेटर से संन्याल ले लेंगे, क्योंकि अभी उनकी उम्र 33 साल हो चुकी है।