
खेल डेस्क। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग के इस साल आयोजन को लेकर उम्मीद बरकरार है। जिस प्रकार के संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार, अभी भी आईपीएल का आयोजन हो सकता है।
बॉलीवुड की इस खूबसूरत अभिनेत्री को डेट पर ले जाना चाहते थे सुरेश रैना
इस साल ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित टी-20 विश्व कप पर कोरोना महामारी के कारण संशय के बादल मंडरा रहे हैं। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद इस टूर्नामेंट को साल 2022 तक के लिए टाल देती है तो फिर आईपीएल का आयोजन संभव हो सकता है।
आईसीसी के बोर्ड सदस्यों की 28 मई को होने वाली बैठक में इस टूर्नामेंट पर किसी प्रकार का निर्णय लिया जा सकता है।बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीसी ऑस्ट्रेलिया में इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रस्तावित टी-20 विश्व कर को टालने पर विचार कर सकती है।
केवल 89 गेंदों में दोहरा शतक लगाने वाले इस क्रिकेटर पर लगा छह साल का प्रतिबंध, ये है बड़ा कारण
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) भी इस साल विश्व कप टालने के प्रस्ताव का समर्थन कर सकता है। इसी कारण अब इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन की उम्मीद एक बार फिर से जग गई है।